36 वर्षीय बिजनेसमैन ने दो दो बार Mahzooz के बने विजेता 

एक ही ड्रॉ में 36 वर्षीय बिजनेसमैन ने दो दो बार Mahzooz के विजेता बने हैं। Palestinian प्रवासी Adnan ने दूसरे भागीदारों के मुकाबले दोगुना पैसा जीत लिया। वह पिछले 20 सालों से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं और 21 जनवरी को 112th Mahzooz Super Saturday Draws में भाग लिया था। उन्होंने Dh86,956 जीता है।

पैसे को कैसे खर्च करेंगे इसकी नहीं की है प्लानिंग

बताते चलें कि वह करीब 6 महीने से Mahzooz में भाग लेते आ रहे हैं। पिछले सप्ताह जब उन्होंने टिकट खरीदा था तो यह बिल्कुल नहीं सोचा था कि जीत जाएंगे वह भी नहीं तो दो दो बार। उन्होंने बताया कि अभी तक इस बारे में अपनी फैमिली को नहीं बताया और यह भी नहीं सोचा है कि पैसे को कैसे खर्च करेंगे।

आगे भी लेते रहेंगे भाग 

उन्होंने बताया कि वह हर बार दो वॉटर बॉटल खरीदा करते थे और इस बार भी ऐसा ही हुआ लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया और उन्होंने दो-दो बार जीत लिया। उन्होंने बताया कि आगे भी भाग लेते रहेंगे और Dh10 million भी जीत कर रहेंगे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।