प्रवासी ने जीत लिया Dh20 million

Mahzooz के 124th draw में नेपाली ड्राइवर ने करोड़ों का इनाम जीत लिया है। नेपाली प्रवासी ड्राइवर Padam ने कहा है कि अभी भी उन्हें इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कितना बड़ा प्राइज उन्होंने जीत लिया है। उन्हें इस ड्रॉ में Dh20 million का ईनाम मिला है।

उन्होंने बताया कि उन्हें हर महीने Dh5,700 की सैलरी मिलती है। Padam संयुक्त अरब अमीरात में पिछले 23 सालों से रह रहे हैं। इनमें से पैसे बचाकर वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके पास इतने अधिक पैसे आ गए हैं तो वह लोगों के बड़े स्तर पर मदद कर पाएंगे।

शुरूवात से ही लेते रहे हैं भाग

उन्होंने बताया कि Mahzooz raffle में वह शुरुवात से ही भाग लेते रहे हैं। पहले Dh35 और Dh350 का ईनाम जीता था लेकिन एक ही बार इतना जीतेंगे यह कभी नहीं सोचा था। अपनी बेटी और पत्नी से नंबर पूछकर ही लकी नंबर सेलेक्ट किया था। वह हमेशा से इसी तरह से नंबर चुनते रहे हैं।

Padam ने कहा कि जब कॉल करके इसकी जानकारी दी गई तो उन्हें लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। लेकिन ऐप पर चेक करने पर उन्हें पता चला कि उन्होंने यह बड़ी जीत हासिल कर ली है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>