पूरी खबर एक नजर,

  • बॉस ने उसका लीव रिक्वेस्ट कैंसिल करने पर कामगार ने उतारा मौत के घाट
  • दूतावास के बाहर ही दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया

बॉस ने उसका लीव रिक्वेस्ट कैंसिल कर दिया था

दुबई में एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें एक कामगार ने अपने बॉस का खून महज इसलिए कर दिया क्योंकि बॉस ने उसका लीव रिक्वेस्ट कैंसिल कर दिया था। दुबई कोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कामगार Al Quoz Industrial इलाके के एक गराज में काम करता था।

आरोपी अपने घर जाना चाहता था जिसके लिए उसे छुट्टी की जरूरत थी

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अपने घर जाना चाहता था जिसके लिए उसे छुट्टी की जरूरत थी। लेकिन जब वह अपने बॉस से छुट्टी लेने गया तो उसने मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी अपना आपा खो बैठा और सभी कामगारों के जाने के बाद बॉस की ऑफिस में गया और उसका गला काट दिया। लेकिन अभी भी उसकी सांसे चल रही थी। अंत में आरोपी ने हथौड़े से बॉस के मुंह पर वार कर दिया।

इधर जब दूसरे कामगार गराज में पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। बॉस खून से लतपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। कामगारों के मुताबिक उन्हें आरोपी पर ही शक था क्योंकि वही बॉस के साथ था।

दूतावास के बाहर ही दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

इसके बाद आरोपी अपने देश वापस लौटने के लिए Dubai International Airport गया लेकिन उसे कोई फ्लाइट नहीं मिली। उसने अपने देश वापस लौटने के लिए दूतावास से भी संपर्क किया लेकिन दूतावास के बाहर ही दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।