मंत्रालय ने श्रम दिवस पर शेयर किया वीडियो

1 मई को श्रम दिवस मनाया जाता है। बुधवार को Ministry of Human Resources and Emiratisation (MoHRE) ने सभी कामगारों के काम की सराहना के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है। International Workers Day पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो एक मिनट लंबा है।

इस मौके पर विभिन्न कामगारों को गिफ्ट बैग और सर्टिफिकेट बांटे गए। घरेलू कामगारों, ड्राईवर, कुक, सुरक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे अधिकारी

1 मई को Dr. Abdulrahman Al Awar सहित मंत्रालय के अधिकारी अबू धाबी के कंस्ट्रक्शन साइट और दुबई के रिफ्रेशमेंट कंपनी ने जाकर कामगारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कामगारों के अधिकारों के रक्षा का वादा किया और कहा कि उनके हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि कामगारों के साथ-साथ नियोक्ताओं के भी अधिकारों की रक्षा की जाएगी। लगातार ऐसी पुलिस बनाईं जा रही है जिसकी मदद से कामगारों और नियोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सके। जरूरत पड़ने पर उन्हें अपडेट भी किया जा रहा है।