अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही

KUWAIT में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई प्रवासी अवैध तरीके से रहता है और काम करता है तो उसके खिलाफ कभी कार्यवाही जरूर की जाएगी।

आंतरिक मंत्रालय की सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जगह-जगह पर अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत रेजिडेंसी और लेबर लॉ का उल्लंघन करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

मार्केट में अधिकारियों ने किया सरप्राइज़ विजिट

इस बात की जानकारी मिली है कि अधिकारियों के द्वारा Kabd region के Al-Fardha fruit और vegetable market में सरप्राइज़ सुरक्षा अभियान की शुरुवात की गई है। इस अभियान के तहत अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

107 प्रवासियों की हुई गिरफ्तारी

इस जांच के दौरान 107 प्रवासियों की गिरफ्तारी की गई है। इन सभी आरोपियों पर रेजिडेंसी और लेबर लॉ के उल्लंघन का आरोप लगा है। आरोपियों को उचित कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा जा रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>