KUWAIT : बिना लाइसेंस के काम करने वाले अवैध प्रवासियों को किया गया गिरफ्तार, फर्जी डॉक्यूमेंट का किया था इस्तेमाल

Satyam Kumari4 October 20231 min read6 viewsKuwait

अवैध काम करने वाले के खिलाफ कड़ी जांच

कुवैत में अब तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच चल रही है। ऐसे प्रवासी जो बिना वर्क परमिट के काम करते हैं और अवैध कागजात पर नियुक्ति पाते हैं उनके खिलाफ अक्सर जांच अभियान चलाया जाता है। इसी तरह के एक मामले का पता चला है जहां पर आरोपियों को अवैध काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की Drug Inspection Department ने Salmiya में एक मेडिकल सेंटर में छापेमारी की है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

बिना लाइसेंस की किया जा रहा था काम

इस बात की जानकारी दी गई है कि यहां पर बिना लाइसेंस के काम किया जा रहा था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि एक वेयरहाउस में बिना लाइसेंस की दवाओं को रखा जा रहा था। इन सभी दवाओं को आम जनता को बेचने के लिए रखा गया था।

यहां पर मौजूद सभी तरह का मेडिकल सामान बरामद कर लिया गया है। यह बताया गया कि यहां पर कर्मचारियों के द्वारा स्टोरेज और जनरल हाइजीन मेंटेन नहीं किया गया था। इसके अलावा कोई ऐसे कर्मचारियों का भी पता चला जो बिना लाइसेंस के ही काम कर रहे थे।

Share:

Comments

Leave a comment