अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है आरोपियों को गिरफ्तार

KUWAIT में सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयास के तहत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। General Administration of Residence Affairs Investigation के द्वारा कुवैत के अलग अलग स्थानों पर जांच की जा रही है जिसके बाद गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार ऐसे प्रवासी जो residence और work regulations के नियमों का उल्लंघन करते हैं उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है। अधिकारियों के द्वारा अलग-अलग इलाकों में जांच की जाती है ताकि आरोपियों को आसानी से पकड़ा जा सके।

इन इलाकों में की गई जांच

इस बात की जानकारी मिली है कि Farwaniya Governorate, Farwaniya, Jleeb Al-Shuyoukh, Khaitan और Ahmadi Governorate में वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इसके साथ Mahboula और Mangaf में भी अधिकारियों ने जांच की है। आरोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है ताकि उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>