पूरी खबर एक नजर,

  • छापा मारकर प्रवासियों को पकड़ा गया
  • अवैध काम करने का आरोप

अवैध काम कर रहे प्रवासियों को पकड़ा गया

ओमान में प्रवासियों को अवैध काम करते हुए पकड़ा गया है। नगर पालिका ने छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। Muscat Municipality ने Muttrah में एक घर पर छापा मारा है। आरोप है कि यहां अवैध काम किया जा रहा था।

एक घर में छापा मारा गया

बताते चलें कि नगरपालिका के द्वारा ऑनलाइन दिए गए बयान के अनुसार Muscat Municipality ने Muttrah में एक घर पर छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोल्ड इंडस्ट्री से जुड़ा काम कर रहे थे।

प्रवासी कामगार गोल्ड इंडस्ट्री से जुड़ा काम तो कर रहे थे लेकिन उनके पास लाइसेंस नहीं था। कामगारों से अपील की जाती है कि वह बिना लाइसेंस के काम शुरू नहीं करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।