सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक नैतिकता का पालन अनिवार्य

ओमान में सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक नैतिकता का पालन जरूरी है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है। इस मामले में 13 प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस बात की जानकारी मिली है कि Royal Oman Police (ROP) ने Muscat Governorate के Seeb में 13 प्रवासियों को आपस में लड़ाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन सभी आरोपियों पर पब्लिक शांति भंग करने का आरोप है।

एशियाई नागरिकता के हैं आरोपी, वीडियो हुआ वायरल

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि Muscat Governorate Police Command ने 13 आरोपियों को सामाजिक नैतिकता को ठेस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी एशियाई मूल के हैं। सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सभी को साफ साफ देखा जा सकता है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

ओमान जा रहे सभी लोगों से इस बात की अपील की जाती है कि वह वहां के नियमों का पालन करें। पब्लिक प्लेस पर ऐसी कोई भी हरकत ना करें जिसकी वजह से बाद में चलकर परेशानी का सामना करना पड़े।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>