पूरी खबर एक नज़र,

  • प्रवासियों पर फ्रॉड का आरोप
  • 15,616 रियाल कैश भी बरामद

फ्रॉड के आरोपी गिरफ्तार 

सऊदी में फ्रॉड के आरोपी कई लोगों की गिरफ्तारी की खबर मिली है। रियाद पुलिस ने शुक्रवार को यमनी नागरिकता के 12 प्रवासियों को फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया है। ऐसे आरोपियों पर पुलिस की नजर रहती है और उन्हें सजा दी जाती है।

सरकारी प्लेटफॉर्म का नकली लिंक तैयार करके ठगी का आरोप

बताते चलें कि 6 आरोपियों पर border security regulations और 6 आरोपियों पर रेजिडेंसी लॉ के उल्लंघन का आरोप है। आरोपियों ने सरकारी प्लेटफॉर्म का फेक लिंक तैयार कर लिया था और उसे प्रमोट कर रहे थे।

रियाद में एक घर से वह इस घटना को अंजाम दे रहे थे और उस लिंक के जरिए सेवा देने के बहाने लोगों से पैसे लेकर विदेश भेजते थे। आरोपियों के पास 33 मोबाइल और 15,616 रियाल कैश बरामद किया गया है। लोक अभियोजन ने इसपर आगे कार्यवाई करेगी।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।