अवैध काम करने वाले प्रवासियों को पकड़ा गया 

ओमान में फिर से अवैध काम करने वाले प्रवासियों को पकड़ा गया है। इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को पुलिस आए दिन चेतावनी देती है और छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाता है। इस मामले में आरोप है कि वह एक घर में बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे।

Muscat नगर पालिका ने अपने बयान में बताया है कि नगरपालिका ने रॉयल ओमान पुलिस के साथ मिलकर घर में छापा मारा है। उस कार्ड में प्रवासी कामगारों के द्वारा अवैध काम करने की कोशिश की जा रही थी और उनके पास लाइसेंस भी नहीं था।

उस घर में प्रवासी कामगारों की द्वारा खाना बनाने का काम किया जा रहा था

मिली जानकारी के अनुसार उस घर में प्रवासी कामगारों की द्वारा खाना बनाने का काम किया जा रहा था लेकिन इसके लिए ना तो परमिट लिया गया था और ना ही स्वास्थ्य मानकों का ख्याल रखा जा रहा था। साफ साफ पता चल रहा था कि पब्लिक के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 




 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।