ईरान के Kharg Island पर 15 जुलाई 2026 को तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पूरे खाड़ी क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है और अमेरिका ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाते हुए हमले तेज कर दिए हैं। इस क्षेत्र में चल रही सैन्य गतिविधियों ने पूरे इलाके की सुरक्षा स्थिति को गंभीर बना दिया है।
👉: Iran Oil Terminal: अमेरिका की ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जे की तैयारी, तनाव बढ़ा।
अमेरिकी हमले और कुवैत पर संकट
U.S. Central Command (CENTCOM) ने बुधवार शाम को जानकारी दी कि उन्होंने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ये हमले मुख्य रूप से Strait of Hormuz के पास जहाजों के लिए खतरा बने ईरानी सैन्य उपकरणों को नष्ट करने के लिए किए गए। इससे पहले Kuwait के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके सुरक्षा बलों ने ईरान से आए 4 क्रूज मिसाइल और 21 ड्रोन को हवा में ही रोक दिया। ये हमले कुवैत के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे, जिससे भौतिक नुकसान तो हुआ लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।
क्षेत्रीय तनाव का असर
कुवैत के बाद Bahrain के आंतरिक मंत्रालय ने भी बताया कि वहां सायरन बजाए गए। पिछले एक हफ्ते से ईरान के तटीय शहरों और द्वीपों पर लगातार धमाकों की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें खार्ग आइलैंड भी शामिल है। तेल व्यापार के लिए महत्वपूर्ण इन इलाकों में जारी इस तनाव के कारण खाड़ी देशों में रहने वाले लोगों और कामगारों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
