र्नाटक हाईकोर्ट ने फेसबुक (मेटा) को मौखिक रूप से चेतावनी दी है कि यदि वह एक फर्जी ‘प्रोफाइल’ की पुलिस जांच में सहयोग नहीं करता है तो अदालत भारत में उसका संचालन बंद करने का आदेश दे सकती है।

Facebook की गलती से भारतीय आदमी सऊदी जेल में बंद

मंगलुरु के रहने वाले एक भारतीय नागरिक शैलेश कुमार सऊदी अरब के शासक और इस्लाम धर्म के खिलाफ एक अपमानजनक फेसबुक पोस्ट को लेकर वहां की जेल में हैं। उनकी पत्नी कविता ने स्थानीय पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनके पति की एक फर्जी प्रोफाइल पर अपमानजनक संदेश पोस्ट किया गया था। फर्जी प्रोफाइल की जांच करने में पुलिस के नाकाम रहने पर कविता ने हाईकोर्ट का रुख किया। उनकी याचिका मूल रूप से 2021 में दायर की गई थी।

जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित ने बुधवार को इसकी सुनवाई की। हाईकोर्ट की चेतावनी पर अधिवक्ता ने जरूरी विवरण सौंपने के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा। हाईकोर्ट ने सुनवाई 22 जून तक के लिए टालते हुए फेसबुक को घटना और संबद्ध सूचना पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा को याचिका में 29 मई 2023 को पक्ष बनाया गया। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भी निर्देश दिया कि वह विदेशी जेल में कैद भारतीय नागरिक की सुरक्षा के लिए उठाये गये कदमों का विवरण दे।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।