मदद के लिए कस्टमर केयर को फोन करना आम बात

भारत में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं इसके प्रति लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इस तरह के मामले बढ़ जाते हैं। सोशल मीडिया समेत गूगल पर फेक कस्टमर केयर की भरमार के कारण इस तरह के फ्रॉड और बढ़ गए हैं। लोगों के द्वारा बैंक संबंधी किसी तरह की परेशानी होने पर झट से कस्टमर केयर का नंबर निकालना और मदद से लिए कॉल कर देना आम आदत है।

इन सोशल मीडिया साइट से होता है कस्टमर केयर फ्रॉड

मिली जानकारी के अनुसार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फेक कस्टमर केयर नंबर सबसे अधिक फेसबुक और ट्विटर पर होते हैं। इससे बाद दूसरे वेबसाइट और सोशल मीडिया भी पीछे नहीं हैं। इनसे भी अपराधी मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं।

इस तरह के फ्रॉड सबसे अधिक उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल और एनसीआर इलाके में होते हैं। लोगों के साथ कस्टमर केयर के नाम पर फ्रॉड किया जाता है। अधिकतर मामलों में आरोपी बैंक अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सलाह दी गई है कि बैंक से जुड़ी किसी तरह की परेशानी में आधिकारिक वेबसाइट की मदद लें और बैंक ब्रांच से संपर्क करें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>