भारतीय महिला वापस आयेगी भारत

ओमान में जेल में बंद होने के कारण भारतीय महिला को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। महिला पर भारी जुर्माना लग चुका था जिसे चुकाने में वह समर्थ नहीं थी। इस दौरान वह वापस भारत लौटना चाहती थी लेकिन पैसे की कमी के कारण ऐसा ना हो पाया।

हालांकि दूतावास की मदद से अब महिला को सुरक्षित ओमान से भारत लाया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला 2021 में ओमान में घरेलू कामगार के तौर पर काम करने के लिए गई थी। एजेंसी संपर्क के बाद महिला को लगा था कि उसे ओमान में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

महिला 7 अक्टूबर को गई थी ओमान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला काम से सिलसिले में 7 अक्टूबर को ओमान के मस्कट गई थी। वहां पर महिला नियोक्ता के घर करीब 7 महीने तक काम की थी जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। तबियत खराब होने के बाद महिला से नियोक्ता ने 3 लाख रुपए की डिमांड की और बाद में उसे जेल करा दिया।

बाद में महिला भारतीय दूतावास के पास भागकर गई और वह वहां कुछ महीने के लिए रही। लेकिन इसके बाद महिला को जेल करा दिया गया और उसपर 1577 Omani Riyal का जुर्माना लगाया गया।

महिला के सहयोग में MBT leader Amjed Ullah Khan आएं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर महिला को बचाने की कोशिश की। महिला के ऊपर लगे जुर्माने की रकम को चुका दिया गया है और वह अपने परिवार के पास वापस लौट आई हैं।