भारतीयों के साथ ठगी

समय समय पर कई भारतीयों के साथ ठगी के मामले सामने आए हैं। लोगों को बचकर रहने की सलाह दी जाती रहती है। गुरुवार को भारत के सभी निवासियों को भारत की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। अभी फिलहाल एक तरह का एम्प्लॉयमेंट रैकेट तेजी से फैला है जिससे दर्जनों भारतीय प्रभावित हुए हैं।

थाईलैंड में जॉब देने के नाम पर ठगी

कई भारतीयों को थाईलैंड में जॉब देने के नाम पर अवैध तरीके से Myanmar ले जाकर छोड़ दिया गया है। Ministry of External Affairs (MEA) के प्रवक्ता Arindam Bagchi ने लोगों को सावधान किया है। वहां की कई आईटी कंपनियां डिजिटल स्कैमिंग कर रही हैं।

दुबई, बैंगकॉक और भारत में बैठे एजेंट दे रहे हैं धोका

भारतीय कामगारों को यही पर जॉब के लिए फंसा कर नियुक्ति की जा रही है। दुबई, बैंगकॉक और भारत में बैठे एजेंट भारतीयों को धोका दे रहे हैं। बताते चलें कि सोशल मीडिया के जरिए मासूम लोगों को बड़ी बड़ी कंपनी में मोटी सैलरी के साथ नौकरी का लालच दिया जाता है।

visa-on-arrival scheme पर थाईलैंड में नौकरी नहीं मिलती है

उन्होंने कहा है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि कभी भी visa-on-arrival scheme पर थाईलैंड में नौकरी नहीं मिलती है। Myanmar में फंसे 32 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। फंसे हुए भारतीयों की संख्या अधिक हो सकती है। Myanmar में भारतीय दूतावास ने भी एडवाइजरी जारी की है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।