सोशल मीडिया की खबरों से रहें संभलकर

सोशल मीडिया पर तेजी से फ्रॉड खबरें फैल जाती है। सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक खबरों की पहुंच आसान हुई है जिसका लाभ उठाकर आरोपी लोगों के साथ ठगी की कोशिश कर रहे हैं। किसी तरह का लालच देकर लोगों के पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है। एक बार फिर से इसी तरह की खबर वायरल हुई है इसके बारे में जानना अति आवश्यक है।

क्या है वायरल मैसेज?

बताते चलें कि इस वायरल मैसेज में इस बात की जानकारी दी गई है कि Sarva Shiksha Abhiyan के तहत लोगों को नौकरी के अवसर भी दिए जा रहे हैं। कहा गया है कि नौकरी के सुनहरे अवसर दिए जा रहे हैं। अगर आप भी नौकरी करना चाहते हैं तो Sarva Shiksha Abhiyan की वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर सैलरी की भी डिटेल दी गई है जिसमें कहा गया है कि इच्छुक उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को 22,700 रुपए की सैलरी दी जायेगी।

क्या है सच्चाई?

पीआईबी ने अपनी जांच में इस खबर को झूठ पाया है। बताया गया है कि यह वेबसाइट नकली है। सरकार के द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को गलत पाया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>