तेजी से फैल जाती हैं फ्रॉड की खबरें

सोशल मीडिया पर तेजी से फ्रॉड की खबरें फैल रही हैं। लोगों को फ्रॉड से बचने के लिए एहतियात नियमों का पालन करना चाहिए। अक्सर लोगों को इनाम का लालच देकर ठगी की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह की एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि लोगों के पास बड़ा इनाम जीतने का मौका है।

क्या है खबर?

एक बार फिर से तेजी से एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि India Post की तरफ से ग्राहकों को बढ़िया ऑफर दिया जा रहा है। गिफ्ट का लाभ उठाने के लिए लोगों को लिंक पर क्लिक करना होगा।

दरअसल आरोपियों के द्वारा लोगों को एक लिंक भेजा जा रहा है जिसमें कहा गया है कि अगर आप गिफ्ट का लाभ उठाना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।

क्या है सच्चाई?

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच में इस खबर को झूठ पाया है। यह खबर पूरी तरह से फ्रॉड है। आर्थिक नुकसान से बचने के लिए किसी के भी द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।