तेज़ी से फैल रही हैं फ्रॉड खबरें

सोशल मीडिया पर फैल रही तेजी से फर्जी खबरें से सावधान रहने की जरूरत है। अगर कोई भी खबर आपके पास आती है तो उसकी सत्यता की जांच जरुर कर लें। हालांकि आधिकारिक सूत्रों के द्वारा सोशल मीडिया के जरिए लोगों को फर्जी खबरों के खिलाफ आगाह किया जाता है।

क्या है खबर?

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि अपनी जमीन पर mobile towers इंस्टॉल करके भारी फायदा उठा सकते हैं। इस खबर में यह कहा जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपनी जमीन पर मोबाइल टावर इंस्टॉल करता है उसे ₹45,000 मासिक सैलरी दी जाएगी।

यह भी बताया गया है कि ग्राहकों को मोबाइल टावर लगाने के लिए ₹3,800 का भुगतान करना होगा। इसके बाद ग्राहक को ₹45,000 की मंथली सैलरी और ₹40 Lakhs का एडवांस पेमेंट मिलेगा।

फर्जी है खबर

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच में इस खबर को फर्जी पाया है। इस मामले में आपको सावधान रहने की जरूरत है। TRAI के द्वारा लोगों को टावर इंस्टॉल करने के लिए किसी तरह का मैसेज नहीं भेजा गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>