सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह को बेबुनियाद बताया

ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे अफवाह को बेबुनियाद बताया है। बता दें कि सोशल मीडिया के द्वारा यह खबर फैलाया जा रहा है कि कोरो ना का टीका देने के लिए उम्र में बदलाव किया गया है।

 

Muscat Governorate में कोरोना का टीका देने के लिए उम्र में बदलाव किया गया है

मंत्रालय के द्वारा ऑनलाइन दिए गए बयान में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही है कि Muscat Governorate में कोरोना का टीका देने के लिए उम्र में बदलाव किया गया है। यह कहा गया है कि 1965 या इसके बाद जन्म देने वाले लोगों को ही कोरो ना का टीका दिया जाएगा।

यह खबर अफवाह है और इस पर यकीन ना करें

फैलाई जा रही इस खबर में यह भी कहा गया है कि 1970 में जन्म लेने वाले लोगों को Baushar sports complex में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही टीका दिया जा रहा है। मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि यह खबर अफवाह है और इस पर यकीन ना करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।