हर तरह के मैसेज पर न करें यकीन

सोशल मीडिया पर आए मैसेज पर यकीन करने से पहले क्या पता लगाना काफी जरूरी है कि जो भी मैसेज आपको प्राप्त हुआ है वह सही है या नहीं। कई बार ऐसा होता है कि साइबर अपराधियों के द्वारा लोगों को फोन मैसेज भेजे जाते हैं ताकि उन्हें फंसाकर उनके Account खाली किए जा सके। अगर आपको भी किसी भी सोशल मीडिया साइट पर अनजान नंबर से मैसेज आता है तो सावधान रहने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है यह खबर

बताते चलें कि सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा ‘नए संचार नियम’ के तहत लोगों के मोबाइल पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। व्हाट्सएप पर यह मैसेज तेजी से फैल रहा है।

इस मैसेज में यह कहा जा रहा है कि सरकार के द्वारा नागरिकों के सोशल मीडिया और फोनकॉल पर नज़र रखी जायेगी।

क्या है सच्चाई?

इस खबर में कोई भी सच्चाई नहीं है। PIBFactCheck ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है। नागरिकों को यह जानना चाहिए कि भारत सरकार के द्वारा ऐसा कोई भी नियम नहीं बनाया गया है। किसी व्यक्ति के मोबाइल पर सरकार की नज़र नहीं है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>