फैमिली वीजा को जारी करने की अनुमति दे दी गई है

KUWAIT में फैमिली वीजा को जारी करने की अनुमति दे दी गई है। प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी और चुनिंदा कारणों से इसपर पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन अब इसे जारी करने की अनुमति दे दी गई है। कहा गया है कि residency affairs departments ने 20 दिनों के अंदर 3,000 family visas जारी किया है।

बच्चों के लिए जारी किया जा रहा है वीजा 

बताते चलें कि रिपोर्ट के मुताबिक जब से 5 वर्ष और उससे कम उम्र के बच्चों को यह वीजा देने की इजाजत मिली है तब से मंत्रालय ने 3,000 family visas जारी किया है। कहा गया है कि वीजा पर पाबंदी के उन बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिनके माता पिता कुवैत में काम कर रहे हैं इसलिए यह फैसला लिया गया है।

इन शर्तों को मानना होगा जरूरी 

हालांकि इसके लिए कुछ शर्तों को भी मानना जरूरी है जैसे कि बच्चे के पेरेंट्स के पास valid residence permits, माता पिता दोनों ही देश में होने चाहिए और एक निश्चित सैलरी उन्हें मिलनी चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।