घरेलू कामगारों को पसंद आ रहा है दुबई

संयुक्त अरब अमीरात में बाकी स्थानों से कामगारों के लिए बेहतर व्यवस्था दी जाती है। लेबर ऑफिस के मौजूदा जानकारी के अनुसार डोमेस्टिक कामगार अब कुवैत से संयुक्त अरब अमीरात पलायन कर रहे हैं। भारी मात्रा में कामगार खासकर दुबई में काम के सिलसिले में जा रहे हैं।

कुवैत से सारी प्रक्रिया अधिक आसान है

बताते चलें कि कामगारों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में कुवैत से सारी प्रक्रिया अधिक आसान है खासकर घरेलू कामगारों के लिए। कामगार आसानी से अपना नियोक्ता भी बदल सकते हैं। यहां तक की प्राइवेट सेक्टर में भी यह सारा काम आसानी से हो जाता है। कुवैत में अभी फिलहाल लेबर डिस्प्यूट के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है।

लेबर डिस्प्यूट के अधिक मामले आ रहे हैं सामने 

Public Authority for Manpower (PAM) की रिपोर्ट के आधार पर कुवैत में लेबर डिस्प्यूट के हज़ार से अधिक मामले सामने आए हैं। इन मामलों में कामगारों के भागने की रिपोर्ट, कामगारों का पासपोर्ट जब्त करने की शिकायतें दर्ज कराई गई है। हालांकि कामगारों की सभी तरह की परेशानियों के समाधान की कोशिश की जाती रहती है लेकिन बड़ी संख्या में घरेलू कामगार संयुक्त अरब अमीरात की तरफ आकर्षित हो रहे हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।