अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के एक मामले में भारतीय नागरिक Amritpal Singh को अपनी ‘Most Wanted’ लिस्ट में शामिल किया है। Amritpal Singh का जन्म 7 जनवरी 1996 को हुआ था और उनके खिलाफ 23 जून 2026 को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
ऑपरेशन ‘हार्डबॉल’ के तहत हो रही कार्रवाई
जांच एजेंसियों का आरोप है कि Amritpal Singh एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा थे, जो कनाडा के Ravinder Dhanda Organised Crime Group से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि इस गिरोह ने 2023 से 2024 के बीच उत्तर अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में करीब 948 पाउंड से ज्यादा कोकीन की तस्करी की। इन पर कोकीन और मेथामफेटामाइन जैसे नशीले पदार्थों के वितरण और तस्करी की साजिश रचने का गंभीर आरोप है।
यह कार्रवाई FBI द्वारा चलाए जा रहे ‘Operation Hardball’ का हिस्सा है, जिसमें कनाडा की Royal Canadian Mounted Police (RCMP) भी सहयोग कर रही है। FBI ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को Amritpal Singh के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। उनकी पहचान के लिए एजेंसी ने 2024 की एक तस्वीर जारी की है, जिसके मुताबिक उनकी लंबाई करीब 5 फीट 9 इंच और वजन 135 पाउंड के आसपास है।
