बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मिलेगा 8 फीसदी से अधिक का लाभ

बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। अगर अभी आप फिलहाल किसी तरह के निवेश की प्लानिंग बना रहे हैं तो आसानी से इसमें जरूर निवेश करना चाहिए क्योंकि इसमें 8 फीसदी से अधिक का रिटर्न मिलने वाला है। इस स्कीम का फायदा वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाला है।

क्या है स्कीम का फायदा?

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को फायदा मिलने वाला है। इस स्कीम का नाम ‘ शगुन 366’ है। वरिष्ठ नागरिकों को 366 दिनों की राशि जमा करनी है।

इस स्कीम में 1 साल, 1 दिन के लिए निवेश करना होता है। सामान्य ग्राहकों को 7.80 फीसदी प्रति वर्ष का रिटर्न मिलता है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 8.30 फीसदी प्रति वर्ष रिटर्न मिलेगा।

यह स्कीम लिमिटेड है

ध्यान रहे कि बैंक के द्वारा दिया जा रहा यह स्कीम लिमिटेड है। यह रेट्स 30 नवंबर 2022 तक बुक किए गए डिपॉजिट पर ही लागू होगा। इसलिए अगर आप बेहतर मुनाफे के साथ निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इसमें जरूर निवेश करना चाहिए।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।