Bank Of India ने शुरू की ‘मानसून डिपॉजिट’ एफडी, निवेशकों को मिलेगा बढ़िया ब्याज

सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने FD निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। बैंक ने ‘मानसून डिपॉजिट’ नामक एक स्पेशल एफडी स्कीम शुरू की है। इस नई एफडी में निवेशकों को सबसे अधिक 7.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, नई ब्याज दरें 28 जुलाई से लागू हो गई हैं। बैंक ने 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि एफडी ऑफर की है।

अधिक ब्याज का लाभ उठाएं

बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अतिरिक्त ब्याज दर भी घोषित की है। वरिष्ठ नागरिक (60 वर्ष या उससे अधिक) को 3 वर्ष या उससे अधिक की एफडी कराने पर 0.50 प्रतिशत की ब्याज के अलावा 0.25 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी। जबकि, अतिवरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष या अधिक) को 3 वर्ष या उससे अधिक की एफडी कराने पर 0.50 प्रतिशत की ब्याज के अलावा 0.40 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी।

बैंक ऑफ इंडिया की एफडी की ब्याज दरें:

एफडी की अवधि ब्याज दर
7 दिन से 45 दिन 3.00%
46 दिन से 179 दिन 4.50%
180 दिन से 269 दिन 5.00%
270 दिन से एक साल 5.50%
एक साल 6.00%
एक साल एक दिन से 399 दिन 6.00%
400 दिन (मानसून डिपॉजिट) 7.25%
401 दिन से दो साल 6.00%
दो साल से 3 साल 6.75%
3 साल से 5 साल 6.50%
5 साल से 10 साल 6.00%

यह खुशखबरी बैंक ऑफ इंडिया के निवेशकों के लिए बहुत अच्छी है और उनको अपने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। यह नई स्कीम उन्हें अधिक ब्याज दर प्रदान करेगी और उनके आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।

Samiksha Soni

Working with News Industry since 2017. I hold Post Graduate Degree in Mass Communication. Belongs from Bihar. I am covering general purpose news impacting day to day life on citizens. For any feedback on. my contents write to samiksha@gulfhindi.com