Tata PV Total Sales: भारतीय मार्केट के अंदर फरवरी 2024 में जितने भी गाड़ियों की बिक्री हुई है, उसका डाटा रिलीज हो गया है। भारत में सबसे ज्यादा गाड़ियां मारुति सुजुकी की बिकती है। कंपनी का शेयर मार्केट शेयर लगभग 40% से ज्यादा है।

TATA Safari Facelift SUV

Tata PV Total Sales: हुंडई से छीना नंबर-2 का ताज

सेल के मामले में जनवरी 2024 में मारुति के बाद दूसरे नंबर पर हुंडई थी। लेकिन फरवरी 2024 वाले महीने में टाटा मोटर्स ने हुंडई से नंबर-2 का ताज छीन लिया है। पिछले महीने में मारुति के बाद सबसे ज्यादा गाड़ियां टाटा मोटर्स की बिकी है।

tata PV total sales

51,321 यूनिट की सेल हुई

कंपनी के टोटल 51,321 यूनिट की सेल हुई है और साल-दर-साल (Y-o-Y) कंपनी की सेल में लगभग 19% का इजाफा देखने के लिए मिला है, अगर इसे फरवरी 2023 से तुलना करें। यह कंपनी के सिर्फ पैसेंजर (PV) व्हीकल की सेल रिपोर्ट है।