महिला कामगार ने अपने मालिक के घर में की चोरी 

दुबई कोर्ट ने एशियाई नागरिकता की महिला कामगार को 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पर अपने मालिक के घर चोरी का आरोप लगा है। महिला कामगार ने अपने मालिक के घर से कीमती वस्तुएं चुरा ली थी। यह मामला पिछले साल जुलाई का है जब मालिक ने इस बाबत शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके घर से कीमती वस्तुओं की चोरी हुई है।

मालिक ने बताया कि उसके घर से computer, tablet, सोने की घड़ी और ज्वेलरी गायब है। आरोपी महिला ने इन सभी सामानों को अपने घर भिजवा दिया था और वह खुद भी एनुअल लीव पर चली गई थी। लेकिन जब वह वापस लौटी तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जेल, जुर्माने के साथ मिली देश निकाला की सजा

पूछताछ के दौरान उसने इन सभी आरोपों से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने घर वहीं वस्तुएं लेकर गई थी जो उसके मालिक के घरवालों ने दिया था। बाद में कोर्ट ने उसे इस मामले में आरोपी मानते हुए 6 महीने जेल की सजा सुनाई है और Dh2,000 का जुर्माना लगाया है। जेल की सजा के बाद उसे देश निकाला की सजा दी जाएगी।

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।