इस बैंक ने बढ़ाया ब्याज दर

बैंकों के द्वारा समय समय पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है। एक बार फिर से DBS Bank India ने 2 करोड़ से कम के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें February 1st, 2023 से लागू होंगी। अब बैंक नॉन सीनियर सिटीजन को 2.50% से लेकर 6.50% और सीनियर सिटीजन के लिए 5.25% से लेकर 7.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

यह बैंक सबसे अधिक 376 days से लेकर 600 days पर सीनियर सिटीजन को 7.75% और नॉन सीनियर सिटीजन को 7.25% ब्याज दर का लाभ मिलेगा।

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 2.50% की ब्याज दर, 8 दिनों और 60 दिनों तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर 2.75% की ब्याज दर, 61 दिनों की जमा अवधि पर 3.25% की ब्याज दर, 62 दिनों और 180 दिनों तक की जमा अवधि पर 3.00% की ब्याज दर, 181 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम समय तक परिपक्व होने वाली जमाओं पर 4.75% की ब्याज दर और 365 दिनों से लेकर एक वर्ष तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर अब 6.25% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

वहीं 376 दिनों से 600 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा पर 7.25% की अधिकतम ब्याज दर, 601 दिनों से 5 साल और उससे अधिक में परिपक्व होने पर 6.50% की ब्याज दर, 181 दिन से 5 वर्ष और उससे अधिक की सावधि जमा अवधि के लिए अधिक ब्याज दर मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अधिक ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।