सऊदी में वर्क प्लेस, स्कूल या किसी भी स्थान पर बदसलूकी करने वाले आरोपियों के खिलाफ खड़ी कार्यवाही की बात कही गई है। Saudi Public Prosecution ने सोशल मीडिया X के जरिए अपने आधिकारिक चैनल पर इस बात की जानकारी दी है। आरोपी पर 5 साल जेल के साथ लाखों रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

लाखों रुपए का लगाया जाएगा जुर्माना

इस मामले में अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बदसलूकी करने वाली आरोपी को 5 साल तक की जेल हो सकती है और 300,000 Saudi riyals तक का भी जुर्माना लगाया जा सकता है।

बताते चलें कि Protection from Abuse Law के जरिए लोगों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा कहा गया है कि यह सभी का अधिकार है कि वह समझ में सुरक्षित और सम्मानित तरीके से रहे। लेकिन अगर उनके साथ किसी तरह का गलत व्यवहार किया जा रहा है तो यह कानून का उल्लंघन है और आरोपी को जरूर गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>