पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही
सऊदी Riyadh Municipality (Amanat Al-Riyadh) ने पर्यावरण को क्षति पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए नए निर्देश दे दिया है। यह कहा गया है कि पब्लिक पार्क और गार्डन में आग जलाने या हुक्का का इस्तेमाल करने वालों पर कार्यवाही होगी।
भारी जुर्माना लगाया जाएगा
रियाद नगर पालिका ने अपने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है। बताया गया है कि लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए हर तरह के कदम उठाए जाएंगे और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर हुक्का का इस्तेमाल करने पर 1,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।
पार्क में आग जलाने के आरोप में 3,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। लिखने या ड्राइंग पेंटिंग करने पर 400 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा। नेचुरल पदार्थ को क्षति पहुंचाने पर 4,000 riyals का जुर्माना लगाया जाएगा।