गैस सिलेंडर फटने के कारण भयानक

अबू धाबी के इंडस्ट्रियल इलाके में गैस सिलेंडर फटने के कारण भयानक आग लग गई। अबू धाबी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया चैनल के माध्यम से बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई।

अधिकारियों ने आग को बुझा लिया है

बताया गया है कि अधिकारियों ने आग को बुझा लिया है। पुलिस ने कहा है कि इस बाबत गलत इंफॉर्मेशन ना फैलाएं और ना ही गलत इंफॉर्मेशन पर यकीन करें। किसी तरह की जानकारी के लिए आधिकारिक सूत्रों का भरोसा करें। आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।