आग लगने के कारण हुई मृत्यु

संयुक्त अरब अमी रात में आग लग जाने के कारण एक निवासी की मृत्यु हो गई है। शनिवार दोपहर को लगी इस आग में दो लोग घायल हो गए हैं और एक की मृत्यु हो गई है। अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह आग International City Phase 1 में एक रिहायसी बिल्डिंग में लगी थी।

घटना की जानकारी मिलते हैं दुबई सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और बिल्डिंग को खाली कराने लगी।

मौके पर पहुंची टीम ने बिल्डिंग को कराया खाली

कंट्रोल ऑफिस में जानकारी मिलने के बाद तुरंत फायरफाइटर की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुट गई। लेकिन गंभीर तरीके से लगी आग में दो लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की जान चली गई। अभी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इससे बचने के लिए सावधान रहने की जरुरत है।