घर में लगे आग को अधिकारियों ने बुझाया

संयुक्त अरब अमीरात में एक घर में लगे आग को अधिकारियों ने बुझा लिया है। Abu Dhabi Police और Abu Dhabi Civil Defence Authority teams ने मौके पर पहुंच पीड़ितों को बचाया। यह आग मंगलवार सुबह लगी जिसकी जानकारी मिलते हैं अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि आग आखिर किन कारणों से लगी। यह भी सलाह दी गई है कि लोगों को केवल आधिकारिक सूत्रों से ही जानकारी लेनी चाहिए।

हादसे के स्थान पर ना लगाएं भीड़

अधिकारियों के द्वारा यह भी चेतावनी दी गई है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां भीड़ इकट्ठा ना करें। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि लोगों को इमरजेंसी वाहनों को रास्ता देना चाहिए ताकि पीड़ित लोगों की तुरंत मदद हो सके और उनकी जान बचाई जा सके।

आसपास के लोगों को फोटो या वीडियो बनाने से बचना चाहिए। किसी भी व्यक्ति को हादसे के स्थान से फोटो या वीडियो बनाने से बचना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>