शुक्रवार को दुबई के सिविल डिफेंस अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार एक फ्यूल टैंकर में आग लग गई। Satwa में फील्ड टैंकर में लगी आग में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशन रूम के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस घटना की जानकारी उन्हें करीब 5:26pm में मिली थी।

एक व्यक्ति ने कॉल करके दी थी जानकारी

इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि एक व्यक्ति ने कॉल करके यह बताया था कि Al Satwa इलाके में Lulu Residence के पास एक ट्रक में आग लग गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर Al Etihad Fire Station की टीम पहुंची और मामले को काबू करने की कोशिश करने लगी।

घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि यह आज करीब 5.30pm में लगी थी। 10 मिनट के अंदर ही धुएं की मोटी परत दिखने लगी। Downtown Dubai, Jumeirah जैसे इलाकों से भी धुएं की मोटी परत देखी जा सकती थी। फ्यूल टैंकर में आग लगने के कारण काफी बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>