पूरी खबर एक नजर,

  • वेयरहाउस में लगी आग
  • मौके पर पहुंची टीम

वेयरहाउस में लगी आग 

अबू धाबी पुलिस ने बताया है कि रविवार को एक वेयरहाउस में आग लग गई जिससे अधिकारी बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया गया है कि अबू धाबी पुलिस और अबू धाबी सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

आग बुझाने की कोशिश जारी

यह घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है। Al Mafraq इलाके के वेयर हाउस में लगी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। स्पेशल अधिकारी मिलकर इस दिशा में काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि इस बाबत किसी तरह की सूचना के लिए आधिकारिक सूत्रों का ही भरोसा करें।

इस बाबत अभी और जानकारी आनी बाकी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।