हॉस्पिटल में आग लगने से भगदड़

भारत के मध्य प्रदेश के जबलपुर के दमोह नाका क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। बताया जा रहा है कि न्यू लाइफ स्पेशलिटी हॉस्पिटल में आग लगने से भगदड़ मच गई। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। आस पास से गुजर रहे लोगों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए।

आने जाने का रास्ता हो गया था बंद

बताते चलें कि आग इतनी भयानक थी कि न तो कोई अंदर जा सकता था और न ही कोई बाहर आ सकता था। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा फायर फाइटिंग के लिए लेकर उचित व्यवस्था न होने के कारण आग और बेकाबू हो गया। अस्पताल से निकलने के लिए एक ही रास्ता होने के कारण और परेशानी बढ़ गई।

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही

अभी फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि जनरेटर रूम के पास शॉर्ट सर्किट होने पर यह घटना हुई, लेकिन जांच के बाद ही सच पता चल पाएगा। कुछ परिजन हिम्मत करके खुद ही अपने मरीजों को बाहर ले आएं लेकिन इस प्रक्रिया में वह भी झुलस गए हैं। आग पर काबू कर जांच शुरू कर दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।