पूरी खबर एक नज़र,

  • आंध्र प्रदेश में एक भयानक घटना घटी
  • आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत 

आंध्र प्रदेश में एक भयानक घटना घटी है

भारत के आंध्र प्रदेश में एक भयानक घटना घटी है। ऐलुरु जिले के मसुनुरू मंडल के अक्किरेड्डी गुडेम में पोरस केमिकल फैक्ट्री में कल रात 11: 30 बजे गैस लीक होने की घटना सामने आई है। गैस लीक होने के कारण रिएक्टर फट गया और काफी तेज धमाका हुआ। इस बाद प्लांट में आग लग गई थी।

आग में झुलस कर 6 लोगों की मौत हो गई है

बताते चलें कि इस आग में झुलस कर 5 लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय भी मृत्यु हुई है। घायलों में कई लोगों की स्थिति खराब है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना घटी उस समय फैक्ट्री में 17 कर्मचारी मौजूद थे।

 

इस आग से पीड़ित 6 लोग बिहार के हैं

यह घटना बहुत दुखद है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस आग से पीड़ित 6 लोग बिहार के हैं। राज्य के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इस बाबत संवेदना व्यक्त की है और घोषणा की है कि हादसे में मरने वालों लोगों के परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जो लोग गंभीर घायल को 5 लाख रु. और घायल को 2 लाख रु. मुआवजा दिया जाएगा। आग लगने के कारणों की जांच की जा रहा है।