परमिट के लिए बुकिंग चालू

उमराह सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। परमिट के लिए बुकिंग चालू है और आवेदन लेने शुरू कर दिए गए हैं। उमराह सेवा देने वाली कंपनियों पर नकेल कसना शुरू हो गया है। बताते चलें कि उमराह कंपनियां तीर्थयात्रियों को बिना चीटिंग के बेहतर सुविधा देने के लिए बाध्य होती हैं। इसके लिए हज और उमराह मंत्रालय जांच पड़ताल भी करते हैं।

उल्लंघन पर पांच कंपनियों का लाइसेंस रद्द

मिली जानकारी के अनुसार उमराह मंत्रालय ने पांच कंपनियों का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कंपनियों ने उमराह सेवा से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा कर इस बात की जानकारी दी है।

शिकायत पर तुरंत की जा रही है कार्यवाई

मंत्रालय के अनुसार सभी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जायेगी। मंत्रालय तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा पहुंचे, इसके लिए दिन रात कार्यरत है। उन्हें दी जाने वाली सुविधाएं उत्तम गुणवत्ता की होनी चाहिए। जो भी कंपनी इसका उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों के द्वारा मिली शिकायत पर मंत्रालय तुरंत कार्रवाई करता है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।