बड़ी संख्या में भारतीय कामगार करते हैं खाड़ी देशों में काम

भारत से बड़ी संख्या में कामगार खाड़ी देशों में काम करते हैं। ऐसे में एयरलाइन के द्वारा आवागमन की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अलग अलग टाइम टेबल के साथ प्रवासियों को आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी संबंध में कामगारों के लिए अच्छी खबर सुनाई गई है।

जल्द ही भारत के 5 स्थानों के लिए डायरेक्ट विमानों के संचालन की सेवा प्रदान की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार Low cost airline, Salam Air भारत के 5 स्थानों के लिए उड़ानों के संचालन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दिसम्बर 2023 से शुरू की जायेंगी सेवाएं

इस बात की जानकारी दी गई है कि दिसंबर 2023 से विमानों के संचालन की सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा ओमान और भारत के बीच यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी।

इन शहरों में प्रदान की जाएंगी सेवाएं

Muscat और भारतीय शहर Hyderabad, Calicut, Jaipur, Trivandrum और Lucknow के बीच एयरलाइन के द्वारा विमानों का संचालन किया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>