मुंबई से मैनचेस्टर जा रही Flight की कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार gulf एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करने पर। इस दौरान भारतीय यात्रियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा जिस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी है।

Flight में तकनीकी खराबी, इंजन से निकलने लगा धुवां

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट के इंजन से निकलने लगा था जिसके बाद तुरंत ही विमान को लैंड करने का फैसला लिया गया। फ्लाईट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद 60 भारतीय यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए और उनका वहां कोई ख्याल नहीं रखा गया।

इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि यात्रियों और एयरपोर्ट अधिकारी में बहस हो रही है। वहां पर भारतीय यात्रियों के खाने पीने की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी। यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी परेशानियों को बताया है।

https://x.com/SamratChintu/status/1863229575431332048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1863229575431332048%7Ctwgr%5E723490d402b13fe19783f37d162f1f7702267909%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-2494293421185554091.ampproject.net%2F2410292120000%2Fframe.html

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>