सोमवार को अमृतसर से लखनऊ जा रही है फ्लाइट को टर्बुलेंस का शिकार होना पड़ा। बताया गया है कि सोमवार को अमृतसर से लखनऊ जा रही Indigo flight 6E 6165 को Air Turbulence का शिकार होना पड़ा है।

लैंडिंग के पहले ही जहाज ने हवा में तीन बार ऊपर नीचे गोता लगाया

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विमान अमृतसर से लखनऊ जा रही थी और लैंडिंग के ठीक 15 मिनट पहले ही एयर टर्बूलेंस का शिकार हो गई। विमान ने हवा में तीन बार ऊपर नीचे गोता लगाया जिसके बाद यात्रियों में दहशत फैल गई। यह फ्लाइट 6165 अमृतसर से 12:19 बजे उड़ान भर कर 15:5 बजे लखनऊ में लैंड करती है।

बताते चलें कि सीटों के ऊपर साइड में लगेज बॉक्स के डोर खुल गए और उसमें से सामान निकलने लगा। यात्री काफी परेशान हो गए। इससे सभी यात्री काफी घबरा गए थे। कई यात्री चीखने चिल्लाने लगे और रोने लगें। हालांकि, इस सब के बावजूद विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>