छठ महापर्व का त्योहार शुरू हो गया है। ऐसे में कई शहरों से लोग बिहार लौट रहे हैं। जो लोग समय पर घर वापस नहीं लौट सके हैं वह घर लौट के लिए फ्लाइट का सहारा ले रहे हैं लेकिन फ्लाइट की कीमतें अब आसमान छू रही हैं। लेकिन बिहार के लिए फ्लाइट का किराया विदेश से भी महंगा हो गया है।

ट्रेन में फूल बुकिंग के बाद फ्लाइट का ले रही हैं शहर

कई यात्री जब आखरी समय में वापस घर लौटना चाहते हैं तो उन्हें ट्रेन का टिकट नहीं मिल रहा है। छठ का त्योहार बिहार उत्तर प्रदेश और झारखंड में बड़े स्तर पर मनाया जाता है ऐसे में इन राज्यों में लोग बड़ी संख्या में अपने घर त्योहार को मनाने के लिए लौट रहे हैं। Train की बुकिंग फुल होने के कारण यात्रियों के पास केवल फ्लाइट से वापस लौटने का विकल्प बच गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मुंबई से पटना की फ्लाइट ढूंढ रहा है तो उन्हें हद से अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। मुंबई से पटना और दरभंगा का किराया 13000 रुपये से लेकर 18000 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>