कई बार ऐसी खबरें सामने आती हैं जिनमें विमान की टाईमिंग चेंज होने के बाद कई यात्री छूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही Air India Express flight के साथ हुआ है। बुधवार को फ्लाईट की टाइमिंग में हुए बदलाव के कारण 13 यात्री छूट गए। इसके कारण यात्रियों का गुस्सा फूट गया।

यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच हुई झड़प

इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि बुधवार को फ्लाईट की टाईमिंग घटा दी गई जिसके कारण कई यात्री छूट गए। Flight IX 682, Tiruchi airport से सिंगापुर के लिए 4.25 p.m में प्रस्थान करती है। लेकिन Singapore aviation अधिकारियों के द्वारा NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया गया था जिसके कारण 3 p.m. में विमान ने प्रस्थान कर लिया।

इसके कारण 13 यात्री एयरपोर्ट पर ही छूट गए। विमान 160 यात्रियों को लेकर उड़ गई। इस कारण से एयरपोर्ट अधिकारी और यात्रियों के बीच झड़प भी हुई। बाद में रिफंड को लेकर बात बनी और कुछ यात्रियों का ट्रैवल टाईमिंग बदला गया है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>