Flight से यात्रा की प्लानिंग करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयरलाइन के द्वारा समय-समय पर सेल ऑफर की घोषणा की जाती है जिसके तहत यात्रियों को काफी कम कीमत में टिकट सुविधा प्रदान की जाती है। एक बार फिर से घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शु्क्रवार को इसी तरह की ब्लैक फ्राइडे सेल की घोषणा की है जिसमें आप सिर्फ 1199 रुपये शुरुआती कीमत पर ही यात्रियों को टिकट दिया जा रहा है।

1199 रुपये शुरुआती कीमत पर मिल रहा है Flight Ticket

इस बात की जानकारी दी गई है कि यात्रियों को 1199 रुपये शुरुआती कीमत पर फ्लाईट टिकट की सुविधा दी जा रही है। 1199 रुपये शुरुआती कीमत पर डोमेस्टिक फ्लाईट और 5199 रुपये शुरुआती कीमत पर अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट के लिए टिकट मिल रहा है।

कब से कर सकते हैं टिकट की बुकिंग?

बताते चलें कि यात्री टिकट की बुकिंग 29 नवंबर 2024 से लेकर 2 दिसंबर 2024 तक कर सकते हैं। टिकट की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या फिर इंडिगो व्हाट्सएप के जरिये कर सकते हैं। इस दौरान बुक किए गए टिकट पर यात्री 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 के बीच सफर कर सकते हैं।

https://x.com/IndiGo6E/status/1862360129422651549?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1862360129422651549%7Ctwgr%5E8b84df52e02f1b8a40e3d716173fe56f434aaede%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fpaisa%2Fbusiness%2Findigo-black-friday-sale-2024-domestic-flight-starts-from-rs-1199-and-international-flight-booking-from-rs-5199-booking-till-2-december-2024-11-29-1094280

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>