35 यात्रियों को छोड़कर रवाना हुई फ्लाइट 

भारत से सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट ने निर्धारित समय के पहले ही उड़ान भर ली जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, विमान ने समय से पहले ही 35 यात्रियों को Amritsar airport को छोड़कर रवाना हो गई। Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।

करीब 280 यात्री इस प्लेन से सिंगापुर जाने वाले थे

बाद में इस खबर को सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह अधिकारियों से कंप्लेन के लिए पहुंचे। करीब 280 यात्री इस प्लेन से सिंगापुर जाने वाले थे लेकिन केवल 253 ही सवार हुए। 30 से अधिक यात्रियों को फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर ही छोड़ दिया।

वहीं एयरलाइन ने कहा है कि सभी यात्रियों को टाइम में बदलाव की जानकारी दे दी गई थी लेकिन एक ट्रैवल एजेंट ने फ्लाइट की टाइमिंग में हुए बदलाव की जानकारी करीब 30 लोगों को नहीं दी जिसके कारण उनकी फ्लाइट छूट गई। जो लोग छूट गए थे उन्हें 4 घंटे बाद दूसरी फ्लाइट से भेजा गया है। पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।