Flight के फ्रंट लैंडिंग गियर में गड़बड़ी, एक पहिया टूट गया, वायरल वीडियो में प्रार्थना करते दिखे लोग

Satyam Kumari21 April 20251 min read0 viewsWorld

Flight का पहिया लैंडिंग के दौरान टूटने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना अमेरिकी विमान कंपनी फ्रंटियर एयरलाइंस के साथ हुई है। कहा जा रहा है कि लैंडिंग के वक्त फ्रंट लैंडिंग गियर में गड़बड़ी आ गई थी।

प्यूर्टो रिको के सैन जुआन जा रही थी Flight

बताते चलें कि अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि यह फ्लाईट फ्लोरिडा से प्यूर्टो रिको के सैन जुआन जा रही थी। इसी बीच जब फ्लाइट लैंडिंग करने वाली थी तभी इसके फ्रंट लैंडिंग गियर में गड़बड़ी आ गई। इसके बाद यात्री घबरा गए और रोने प्रार्थना करने लगें। एक यात्री ने इस मामले में बताते हुए कहा कि उन्हें लगा कि अब उनकी दुनिया खत्म हो जाएगी।

वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें विमान की खिड़की के बाहर धुआं निकलता दिख रहा है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। किसी को कोई चोट नहीं आई है।

Share:

Comments

Leave a comment