Flight में खांसने से नाराज़ हुई बच्ची, फिर मचाया उत्पात और इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, सहमें यात्री

Satyam Kumari3 January 20251 min read0 viewsIndia

तुर्की से लंदन जा रही फ्लाईट में 16 वर्षीय बच्चों के असामान्य व्यवहार के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की एक छोटी बच्ची पर काफी नाराज़ हो गई जिसके बाद मामला काबू से बाहर हो गया।

क्या हुआ था फ्लाइट में?

एक यात्री के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय बच्चे के बगल में एक 10 वर्षीय बच्ची बैठी थी जो काफी जोड़ जोड़ से खांस रही थी। इन्हीं सब के चलते वह गुस्सा हो गई और सभी पर गुस्सा हो गई। वह अपनी मां और दादी के साथ यात्रा कर रही थी। उसकी मां ने उसे शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह और भी बेकाबू होती गई।

तब तक क्रू मेंबर्स भी उसे शांत कराने के लिए पहुंचे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उलटे वह फ्लाईट का इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश करने लगी। उसने इमरजेंसी डोर का हैंडल भी तोड़ दिया। इसके बाद cockpit door में भी नुकसान हुआ। इन सब के कारण विमान की इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। इस कारण बाकी यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Share:

Comments

Leave a comment