Flight में गंभीर टर्बूलेंस के कारण आफत में आई यात्रियों की जान, 22 अस्पताल में भर्ती और 104 हुए घायल

Satyam Kumari24 May 20241 min read0 viewsWorld

फ्लाइट को गंभीर टर्बूलेंस का करना पड़ा सामना

Singapore Airlines flight में गंभीर टर्बूलेंस के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है और उन्हें चोटें भी आई हैं। यात्री को skull, brain और spinal injuries आई हैं। गुरुवार को बैंकॉक हॉस्पिटल के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है और कहा गया है कि पीड़ितों को इतनी गंभीर चोट आई है कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है।

बताते चलें कि मंगलवार को flight SQ321 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी इस दौरान हुए हादसे में कई लोग घायल हो गए और करीब 20 लोगों को थाई के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है।

एक व्यक्ति की चली गई जान

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई की लंदन से सिंगापुर जा रही इस विमान में हुए गंभीर टर्बूलेंस के कारण एक 73 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति की जान चली गई और 104 लोग घायल हो गए। यात्रियों के माथे में, हड्डियों में, स्पाइन में काफी चोट आई है। यात्रियों ने बताया कि वह फ्रॉड पर गिर गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है और अचानक से हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

Share:

Comments

Leave a comment