पूरी खबर एक नज़र,

  • सऊदी और भारत समेत कई देशों से के लिए अधिक उड़ानों का संचालन शुरू होगा
  • 12 मई से मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन शुरू

अमीरात की एयरलाइन सऊदी और भारत समेत कई देशों से के लिए अधिक उड़ानों का संचालन शुरू कर देंगी

आने वाले दिनों में संयुक्त अरब अमीरात की एयरलाइन सऊदी और भारत समेत कई देशों से के लिए अधिक उड़ानों का संचालन शुरू कर देंगी। इस बार पिछले 2 साल के मुकाबले काफी अधिक यात्रियों के आवागमन की आशंका है। जिसके बाद एयरलाइंस ने भी अपनी तैयारी करनी शुरू कर दी है।

एयर अरबिया और फ्लाई दुबई ने भी कई सऊदी समेत भारत के लिए कई उड़ानों का संचालन शुरू किया है। इसके अलावा Egypt, Turkey और Morocco के लिए भी अधिक मात्रा मे उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। कम बजट वाली उड़ानें चाहती हैं कि कोरोना के बाद फिर से उनके बिजनेस में फिर से तरक्की हो यही वजह है कि इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

12 मई से मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन शुरू

Air Arabia Abu Dhabi 12 मई से मुंबई के लिए उड़ानों का संचालन शुरू कर देगा। उड़ानों की सेवा मंगलवार, गुरुवार और रविवार को दी जाएगी। Flight 3L 101 Abu Dhabi से 15:00 बजे चलेगी और 19:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से 20:30 बजे चलेगी और 22:00 बजे अबु धाबी पहुंचेगी।

वहीं Wizz Air Abu Dhabi ने सऊदी के लिए उड़ानों का संचालन शुरू नहीं किया है। एयर अरबिया ने कहा है कि 28 अप्रैल से शारजाह से सऊदी (Taif, Al Jouf, Gassim, और Hail) के लिए उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। टिकट की कीमत Dh899 – Dh1,052 के बीच होगी।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment